गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- थावे। स्थानीय थाने के अमैठी कला गांव में बीते बुधवार को एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान युवक के पॉकेट से मोबाइल व रुपए भी छीन लिए गए। मामले में घायल युवक अमैठी गांव के शफी अलाम ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसी गांव के नागेन्द्र मांझी, अजीत मांझी, गुलशन मांझी, योगेन्द्र मांझी, शिव कुमार मांझी सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...