मोतिहारी, अप्रैल 17 -- आदापुर,धर्मेंद्र। स्थानीय थाना नकरदेई थाना क्षेत्र के कटकेनवा गांव में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल व्यक्ति का पैर टूट गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घायल की पहचान कटकेनवा निवासी सुभाष चंद्र तिवारी (पिता- सुरेंद्र तिवारी) के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी पीड़ित के बयान और साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही रामाकांत मुखिया (पिता- भागीरथी मुख...