पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी मोहम्मद उस्मान ने थाना सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 मार्च को शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका पड़ोसी रिजवान, अब्दुल मजीद, साबिर व रिजवान ने घर का दरवाजा लगाने को लेकर उसके छोटे भाई दानिश के साथ गालीगलौज की। जब उसके पुत्र आमिर, पत्नी नसीमा, सास रसीतन गए तो आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट की। जिससे बड़ा पुत्र रिजवान घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...