गोरखपुर, जून 14 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में दूध का बकाया पैसा लेने जा रहे युवक पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फत्तेपुर निवासी सन्नी यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव ने तहरीर में बताया है कि 13 जून की शाम उसका भाई रितेश यादव दूध का पैसा लेने जा रहा था। रास्ते में गांव की गुड्डी देवी ने उसे लाठी से मार दिया। यह भी पढ़ें- आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज इसके बाद आर्यन यादव, आदित्य पुत्र शिवकुमार, धीरज यादव पुत्र कुमार यादव, शुभम पुत्र रामप्रताप यादव, प्रवेश यादव पुत्र लग...