गुमला, जून 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोयंजारा गढ़टोली निवासी शुभम गोप के साथ गांव के ही बुद्धेश्वर गोप द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार 11 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने मित्र आकाश मांझी के साथ शौच के लिए गया था। इसी दौरान बुद्धेश्वर गोप ने जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज करते हुए डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा आकाश मांझी की दादी के साथ भी मारपीट की गई।आरोप है कि बाद में घर जाकर तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...