जहानाबाद, फरवरी 16 -- अरवल, निज संवाददाता। बैदराबाद के पास में शशि कुमार के साथ मारपीट के मामले में सदर थाने में चार लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सुबह में शशि कुमार के साथ पहले के विवाद को लेकर मारपीट की गयी है जिसमें शशि कुमार जख्मी हो गए हैं। जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। मारपीट में जख्मी 18 वर्षीय युवक शशि कुमार का घर फतेहपुर संडा है। लेकिन वर्तमान में वे बैदराबाद में ही रहते हैं। इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में जो भी शामिल थे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...