शाहजहांपुर, मई 1 -- पुवायां। थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विक्रमपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल की पत्नी मिथलेश ने बताया कि सोमवार को गेहूं बेचने गए सत्यपाल का दुकानदार से विवाद हो गया था। 29 तारीख को उनका शव मझिगवां अड्डे के पास दुकानों के पीछे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी की तहरीर पर बनिगवां निवासी बिल्लू व टिल्लू पुत्र रामऔतार के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...