रांची, मई 24 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सामलोंग बेल बगान निवासी किशन कैथा ने अभिषेक कुजूर, अनिस कुजूर, अभिषेक तिर्की और अरविंद तिर्की के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि शनिवार शाम वह फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान गलती से दूसरे पक्ष की स्कूटी गिर गई। उसने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहनों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। मामले में नामकुम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...