बक्सर, मार्च 12 -- पेज तीन के लिए ---- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के सोवां गांव में एक युवक को लाठी-डंडा व लोहे की रड से पीटकर जख्मी कर दिया गया। इस घटना को लेकर युवक के भाई ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बुधवार को कुछ लोग एकजुट होकर युवक पर लाठी-डंडा व लोहे की रड से हमला कर जख्मी कर दिया। हमले में युवक का पैर टूट गया है। बाद में उसे इलाज के लिए परिजन डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उसका समुचित उपचार किया गया। जख्मी युवक के भाई प्रमोद कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर नरेन्द्र सिंह, रितेश सिंह व सूर्य प्रताप उर्फ धीरज सिंह सहित कुल चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत न्यायोचित कार...