प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- सांगीपुर। थाना क्षेत्र के गंगाराम की पाही उसमानपुर गांव की हरीलाल वर्मा की पत्नी श्यामकली का शनिवार सुबह पानी को लेकर पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी राजकमल वर्मा ने उसे और उसकी बेटी चांदनी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच कर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...