अररिया, मई 7 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित दस व्यक्ति घायल हो गये। सभी घायलों का ईलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायर्लं में मजलिसपुर गांव की सुषमा देवी, डुमरिया की अहाना खातून, कुजरी की जास्मिन खातून, मो. सलीम, मो. अशफाक, कुमहिया गांव की आइसा खातून, बीबी शबाना, बीबी हसीना,सोफिया परवीन,बीबी परमिना शामिल हैं। इस बात की जानकारी प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त घायलों का ईलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.