सहरसा, मार्च 13 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। एक पक्ष के ब्रह्मदेव बढ़ई ने बताया कि वह अपनी डेढ़ कट्ठा जमीन पर घेराबंदी कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग आकर मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश यादव का कहना है कि जमीन का मामला अंचल का...