अररिया, मई 18 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में बरहट गांव की रूबेदा, जूली, नाजरीन, मुजीब, चुन्ना व बिलातीबाड़ी के नजहर शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। इस बावत प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...