समस्तीपुर, फरवरी 13 -- पूसा। वैनी थाना के कैजिया विष्णुपुर गांव में दो पक्षों की बीच हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला रामचन्द्र राय की पत्नी हीरामणी देवी बताई गई है। इस संदर्भ में जख्मी महिला के बयान पर वैनी थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों को आरोपित किया गया है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मामले में गौरी देवी समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। अश्लील गाना बजाने व गलत हरकत करने से मना करने पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...