देवघर, मार्च 17 -- सारठ प्रतिनिधि अंचल के बड़बाद पंचायत के अमजोरा गांव में मामूली विवाद में मारपीट कर महिला को घायल करने की शिकायत चितरा थाना में कई गई है। घायल महिला को इलाज़ के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया गया है। पीड़िता ने कहा कि गांव की ही सबिता देवी, पति- स्वारथ यादव व पुत्री उनकी घर की चहारदीवारी से ईंट उठाकर ले जाया जा रहा था। विरोध पर आरोपियों द्वारा गाली-ग्लौज व मारपीट व ईंट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से पीड़िता को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया है। पीड़िता द्वारा चितरा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...