आरा, अप्रैल 6 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर नामजद लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल महिला 62 वर्षीया ज्ञांति देवी स्थानीय गांव की निवासी हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जख्मी के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...