देवघर, जून 7 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के झिलुवा चांदडीह गांव में मारपीट कर एक महिला को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फूलमति देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के लोचन महतो, भोला महतो एवं मसूधन महतो उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसके गले से चांदी की चेन और दो हजार रुपए नकद भी छीन लिए। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में सास से मारपीट,प्राथमिकी घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रव...