शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- पुवायां, संवाददाता। थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर बैजू में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रजाक अली, रियाज, किसवर और अख्तर ने उसकी माता ऊजरातन और मौसी सुआला के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला किया था। घटना में ऊजरातन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पहले ही एक आरोपी रजाक अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अख्तर पुत्र हबीउल्ला को जेवा रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.