वाराणसी, मार्च 5 -- शिवपुर। कानूडीह की रोजी ने पड़ोसियों पर शिवपुर थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया है। बताया कि बुधवार दोपहर मंगल महतो, रामबाबू, मनोज, विपिन नशे में धुत होकर घर के सामने पेशाब कर रहे थे। महिला ने मना किया तो गाली देते हुए मारने लगे। बेटा सोनू बचाने आया तो उसे भी पीटा। मारपीट के दौरान महिला के पेट में चोट लगने लगने से दो माह का गर्भ गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...