मुरादाबाद, जनवरी 10 -- फोटो: कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ियाठेर में पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और मारपीट के दौरान कई बार उसे घर से भी निकाल दिया है। पीड़िता के अनुसार शनिवार को पति ने गाली-गलौच करते हुए डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बताया गया मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। होश में आने पर पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.