रायबरेली, अप्रैल 22 -- शिवगढ़ संवाददाता। थाने की गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर मजरे सीवन गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में वृद्ध महिला और उसकी बहू घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर डॉ ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में सुशील ने बताया कि जमीन के विवाद में गांव के राकेश ने लेखपाल के जाने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मना करने पर भाई अनुपम भारती और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने राकेश और उनके भाई अनुपम को अपने साथ लेकर थाने चली गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के द्वाराउनके घर पर धावा बोलकर उनकी मां अनीता देवी (65) पत्नी मातादीन व नीतू (30) पत्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.