उन्नाव, दिसम्बर 13 -- औरास। मवई गांव में प्रधान प्रतिनिधि ने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी युवक के घर में घुसकर मारपीट की। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी विपिन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र ने चुनावी और तालाब की रंजिश को लेकर अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ शुक्रवार रात घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से मारा पीटा। मारपीट में पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित विपिन की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...