बलिया, अप्रैल 1 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पियरिया गांव में बीते शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान के पति और पूर्व प्रधान समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम प्रधान आशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पूर्व प्रधान लालबाबू, किशन, गुलशन, पिंकेश, रोहित और नवीन घर पर आकर मारपीट करने लगे। ग्राम प्रधान के अनुसार ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट में उनके साथ ही पति गणेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बलिया के ट्रामा सेन्टर में चल रहा है।उधर, दूसरे पक्ष से मीना ने तहरीर देकर बताया है कि जमीन का पुराना विवाद है। प्रधान प्रतिनिधि गणेश राम जबरन कार्य करा रहे हैं। मना करने पर गणेश के साथ ही अमित, रविकेश, राजू, सुखारी व उमेश ने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से ...