गढ़वा, जून 30 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के दर्मी नवाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्वर्गीय रिझा बैठा का पुत्र पंचम रजक और उसका पुत्र राम आशीष रजक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि हरिशंकर रजक शराब पीकर महिलाओं को गाली गलौज कर रहा था। समझाने का प्रयास किया तो दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उससे वह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...