कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के दिलू नगला गांव निवासी विकास पुत्र हरिशंकर ने बताया कि 30 दिसंबर को वह अपने घेर से मवेशियों को चारा डाल रहा था, तभी गांव के रोहित, मोहित, आयुष, गुंजन व अच्छी आदि उसके पास आए और बेवजह गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर जब गांव के लोग आए गए, तब वह सभी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...