गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी बाबू गांव निवासी प्रशांत कुमार की तहरीर पर मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार 21 फरवरी को वह ककरही से बाइक से लौट रहे थे। डंडवापार चौराहे पर गांव के परशुराम यादव, विजय यादव, सतीराम यादव व दो अज्ञात ने बाइक रोककर लात-घूंसे से पिटाई की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...