मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- पुरकाजी। कस्बे में बच्चों के झगड़े में मारपीट हो गई इस मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह कस्बे के मौहल्ला कानून गोयान मुस्लिम में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर एक पक्ष के अशरफ, आदिल व दूसरे पक्ष के वसीम, फैजान,अकरम का शांति भंग में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- पोड़ैयाहाट में बच्चे बच्चे की लड़ाई में मारपीट मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...