मधुबनी, मई 3 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने रविवार को मारपीट कांड के पांच प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हनुमानजी दास,राजू कुमार दास, सुनील दास, रामचंद्र दास एवं राघव दास पांचों थाना क्षेत्र के अमौजा गांव के रहने वाले हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने दी है उन्होंने बताया कि होली के दिन अमौजा झौहरी पोखरा पर मारपीट किया था, जिसमें पांचों के विरुद्ध अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी पुलिस टीम ने पुअनि निरंजन कुमार के नेतृत्व में पांचों अभियुक्त को बीते रात छापामारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...