उन्नाव, अप्रैल 25 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोड़ के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी, इस पर गंगाघाट कोतवाली के दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जिस पर मारपीट कर रहे लोग उनसे भी हाथापाई करने लगे। इसकी जानकारी थाने में दी गई। जिसके बाद भारी फोर्स पहुंचा और आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली लाई और उन्हें शांतिभंग में निरूद्ध किया है।शुक्रवार देर रात आजाद नगर मोड़ के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद होने के साथ ही मारपीट हो रही थी, तभी कोतवाली के दो सिपाही वहां पहुंचे। इसके बाद मामले को शांत कराने लगे तभी मारपीट कर रहे युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। इसकी जानकारी गंगाघाट कोतवाल में दी गई। जिस पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिय...