अररिया, मई 9 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित सात लोग घायल हो गये। सभी घायलो का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में छपनिया गांव की दैवीय देवी, योगेंद्र यादव, मेहरो चौक की चंदो देवी, फिरोजा, दिघली गांव की मोमिना, डब्बा गांव की धुमिया देवी व भोला यादव शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सीएचसी पलासी में इलाज होने के बाद सभी खतरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- अररिया : मारपीट में पलासी में महिला सहित सात घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...