बक्सर, अप्रैल 10 -- नावानगर। सिकरौल थाना के पहाड़पुर गांव में नामजद लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता लीलावती देवी द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि गांव के गोरख यादव, राजकुमार यादव, नीतीश यादव और पिंटू यादव ने पति व उसके साथ मारपीट की। मारपीट के नामजदों ने उसके पति से 10 हजार रुपये भी छीन लिया। इसकी पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (नावानगर से अरुण सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.