वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। नदेसर गढ़इया इलाके में बुधवार को मारपीट में कैंट पुलिस ने पड़ोसियों पर केस दर्ज किया है। पारसनाथ की पत्नी रामा देवी ने तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम वह परिवार के साथ घर में बैठी थी। तभी आसपास के चार घरों के लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। लाठी-डंडा, बेल्ट, धारदार हथियार से मारने लगे। इससे डरकर परिवार के लोग घर के अंदर छिप गए। घर में आग लगाने व गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रामप्रसाद के बेटे करन, पवन, अजय, नानक तथा विजेंद्र के बेटे सोनू, बंटी, रंचू के अलावा खरपत्तू के बेटे मुकेश और खन्ने पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.