देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया। सदर कोतवाली के पिड़रा में युवक व उसकी बेटी पर किए गए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। मोहल्ले की दीपमाला का आरोप है कि पुरानी रंजिश में 21 मार्च को उसके पति पतिराज व बेटी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बाबूलाल, पृथ्वी, छट्ठू, सिंटू, अनीता, सरिता, कमलावती देवी, बांसमती, सरिता के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।तीन नामजद व कई अज्ञात पर केस शहर के राघव नगर मोहल्ले में पढ़ने गए किशोर की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने शिवम यादव, हार्दिक यादव, आर्यन राजपूत व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने अश्वनी विश्वकर्मा की तहरीर पर की है। केस दर्ज करने क...