बांदा, सितम्बर 7 -- बांदा। मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पन्नाह में मकान व जमीन के बंटवारे की मांग करने पर एक बहू को उसके ससुर और देवरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर और तीन देवरों सहित 9 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ग्राम पन्नाह निवासी श्रीमती कृष्ना देवी पत्नी राजकुमार गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह अपने ससुर से मकान और खेती की जमीन का बंटवारा करने के लिए कह रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसके ससुर देवशरन, देवर छोटू गर्ग, गुड्डू गर्ग और मनोज गर्ग आगबबूला हो गए। यह भी पढ़ें- Banda News: जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, दस पर केस आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। उसका पति राजकुमार और गांव के ही अब्बुल व इस्तिखार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव क...