कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, एक संवाददाता। प्राणपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हाट विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो सहोदर भाई जख्मी हो गए। जख्मी कुंदन सिंह और उसके भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। घटना को लेकर प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि कुंदन और उसके भाई हाट विवाद को लेकर फैजान सिंह के घर पर गया हुआ था। जहां पर कुंदन और उसके भाई को घेर कर आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...