मारपीट में दो युवक घायल, मुकदमा दर्ज
रायबरेली, मई 30 -- महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के पूरे मूड़ू मजरे अतरेहटा गांव निवासी युवराज पुत्र रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार की शाम उसके साथ मारपीट हुई। थाने में दी गई तहरीर में कहा कि गांव के जावेद खान पुत्र सारिक, इमरान पुत्र उस्मान, बबलू पुत्र शाहिद, दीपक पुत्र अमरपाल,बाबुन पुत्र सुल्तान ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे व बेल्ट से हमला कर दिया। आरोप है कि भुक्तभोगी युवक को बचाने दौड़े साथी युवक को भी आरोपियों ने मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.