भागलपुर, मई 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अंतीचक थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में ब्रजेश कुमार, सुमित कुमार और मिट्ठू कुमार घायल हो गए। सभी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।रसलपुर थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव में लकड़ी लाने को लेकर हुए विवाद में देवर सुबोध मंडल ने मारपीट कर निर्मल मंडल की पत्नी रिंकी देवी को घायल कर दिया। इस मामले में सुबोध मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मंटू मंडल की पत्नी बिमल देवी घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी उनका उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...