मारपीट में दो महिला घायल ,इलाज
साहिबगंज, मई 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव में गुरुवार की देर रात घर में हुए कथित विवाद के बाद मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार नसरीन खातून (19) व रीना बीबी (35) के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया । दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉ कुमार सौरभ ने दोनों घायल महिला का इलाज किया। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो महिला घायल यह भी पढ़ें- राजमहल: दो पक्षों में मारपीट में घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.