लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- यहां पास के गांव उदयपुर निवासी राजबाबू ने पसगवां पुलिस को सूचना देकर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें राजाबाबू ने बताया है कि उसके रिश्तेदार विश्वजीत ने गांव की एक लड़की से शादी कर ली और फिर उसे छोड़ दिया। राजबाबू ने आरोप लगाया है कि इसी रंजिश को ले बीते दिन उसे गांव के धर्मेंद्र, सत्यपाल, सत्यवती, सत्यपाल,मीरा ने घर में घुसकर उसे लात-घूंसों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...