मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग चोटिल
बलिया, जून 23 -- सिकन्दरपुर। क्षेत्र के डुहा बिहरा गांव में सोमवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 60 वर्षीय हरेंद्र राजभर, 58 वर्षीय विद्यावती देवी तथा 38 वर्षीय पूनम देवी तथा दूसरे पक्ष के 48 वर्षीय श्रीभगवान राजभर घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गयी है। इस घटना के हर बिंदु की तहकीकात की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.