गिरडीह, जनवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जालखरियोडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष कीखुशबू कुमारी 22 वर्ष, गीता देवी 50 वर्ष एवं परमानन्द राय 23 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.