मारपीट में दो घायल, 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जौनपुर, जून 2 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सहरमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने 14 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अरबाज खान के अनुसार गांव के शकील से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी एकजुट होकर उसके घर पहुंचे और उस पर तथा उसके चचेरे भाई करीम रहमानी पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जबकि करीम रहमानी के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सकील, सद्दाम, तस्मिल, इजहार, आस मोहम्मद, नवाब, आफताब, अफजाल, रेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.