बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो जगह मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला खाईपार निवासी राहुल नामदेव पुत्र मुन्ना ने पुलिस को तहरीर दी है। बतया कि राहुल राजपूत ने आकर सब्बल से पिटाई कर दी। राहुल की मां और पत्नी भी मारने लगी। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। गिरवां थाना के ग्राम मनोहरपुरवा मकरी निवासी रामा देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि खेत में चारा काट रही थी। तभी पड़ोसी मनीषा पत्नी महेंद्र ने दरवाजे पर आकर गाली-गलाज कर चारा चोरी का आरोप लगाया। आरोपी महेंद्र पुत्र रामखेलावन व इनकी पत्नी ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार...