आरा, मई 18 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के जवाहर राम के पुत्र सुदेश्वर राम और उनके पुत्र संजीव कुमार और सनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष के बिंदा राम के पुत्र करण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...