बांदा, मई 3 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ले में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष से चार नामजद और 15 अज्ञात और दूसरे पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित अली हुसैन ने तहरीर में बताया कि एक मई को शाम लल्लू पुत्र नूर मोहम्मद से जमीन को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर लल्लू शाहिद, रसीद व उनके दामाद 15 अन्य लोगों के साथ आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में आए अली हुसैन, शाबिर, अनीश, आसिफ, रहीस व उसे तथा बहू रहीसा, सकीना, सितारा, हसीना व दोस्त ऊदल को भी मारपीट में गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने शुक्रवार को घायलों का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष से लल्लू शेख मंसूरी ने अली हुसैन, राशिद, अनीश, रहीश, आशिक, साबिर, सकीना व रहीसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सभी ...