रुडकी, मई 11 -- झबरेड़ा। क्षेत्र के ग्राम लखनौता में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। लखनौता चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर कार्रवाई करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- रुड़की में शांतिभंग करने पर छह लोग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...