मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस
गिरडीह, मई 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने शनिवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में एक पक्ष की बबीता देवी ने आवेदन देकर गांव के रवि वर्मा, बबलू वर्मा सहित पांच लोगों के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसमें पुलिस ने थाना कांड संख्या 41/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अन्य पक्ष के रवि प्रसाद वर्मा ने आवेदन देकर इसी गांव के पिंटू वर्मा, कुन्तु वर्मा, तितु महतो आदि लोगों के विरुद्ध लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से लैस हमला बोलकर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.