किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। मारपीट के एक मामले में कोढोबारी थाना क्षेत्र के एक पंचायत के जनप्रतिनिधि नक्सब आलम को गुरुवार की शाम को कोढोबारी थाना की पुलिस ने किशनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नक्सब आलम को जेल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी। कोढोबारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में गुरुवार को कोढोबारी थाना में मिन्हाजुल हसन के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। सदर अस्पताल में पीड़ित का फर्द बयान किशनगंज सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा लिया गया था।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लोकपाल मनरेगा किशनगंज में एक आवेदन दिया गया था। जिसे लेकर पंचायत के योजनाओं की जांच करने के लिए टीम पहुंची थी और योजनाओं की जांच की जा रही थी।जांच के बाद मारपीट की घटना घटी। व...