पीलीभीत, फरवरी 28 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती के रहने वाले हरिओम पुत्र अयोध्या ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा गगननाथ गांव में खेल रहा था। गांव के ही रहने वाले पवनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, संदीप पुत्र मंगा सिंह और लवप्रीत पुत्र पिंदर सिंह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...