छपरा, मई 12 -- तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार की रात हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरदासचक निवासी संजय प्रसाद, माधोपुर के नीरज श्रीवास्तव व शोभा देवी, लौवा की सुशीला देवी, पिंकी कुमारी व बबीता देवी, बगही हरखपूर के गोलू कुमार व अजीत कुमार तथा महुली के मेराजुल हुसैन शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रेफरल अस्पताल में जेई-एईएस व लू से बचाव को लेकर प्रशिक्षण तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल में जेई-एईएस एवं लू से बचाव को लेकर एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को ओआरएस घोल उपलब्ध कराएं तथा लोगों को धूप से बचाव के प्रति जागरूक करें। प्रशिक्षण मे...